Hello friends,

इस पोस्ट पर whatsapp business app के बारे में पूरे विस्तार से बताया गया है। whatsapp business ऐप पूरी तरह से निशुल्क है। इस ऐप को साधारण व्हाट्सएप की तरह ही android और iphone पर install किया जा सकता है।

WhatsApp बिजनेस अकाउंट kya hai कैसे बनाएं
व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट की पूरी जानकारी 

 whatsapp business ऐप को मुख्यता उन लोगो के लिए बनाया गया है जो छोटे business चलाते है। whatsapp business छोटे व्यापारियों के लिए अपने नए ग्राहक तक पहुंचने के लिए और अपने उत्पाद के बारे में बताने के लिए बहुत ही अच्छा साधन है। whatsapp business ऐप को बिलकुल whatsapp messanger की तरह ही बनाया गया है । आप मैसेज भेजने से लेकर फोटो, वीडियो भी whatsapp messanger की तरह ही भेज सकते है।

अगर आपका कोई business नही है तो आपको whatsapp business ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं है ।फिर भी आपकी इच्छा हो तो download/install कर सकते है और नया अनुभव ले सकते है। whatsapp business ऐप google play store और apple store दोनो पर उपलब्ध है।


Whatsapp business account के साथ चैट करना.

Whatsapp business account को पहचानने के लिए किसी चैट में उसके नंबर या नाम पर टैप करे। अगर वह व्हाट्सएप अकाउंट business account होगा तो नीचे दिए तरीके से पहचाना जा सकता है-

  • उसके status पर business account लिखा होगा।      
  • Chats की डिटेल में business का नाम दिखाई देता है। business के नाम को ही व्हाट्सएप उस अकाउंट का मालिक समझता है। भले ही उसके business का नाम आपके फोन के contact list में सेव ना हो। मतलब यह की चैट पर उसके business का नाम दिखेगा।                 
  • आपको उसके प्रोफाइल पर official business account लिखा दिखाई देगा और चैट के ऊपर में हरे रंग का चेकमार्क होता है। official business account किसी बड़े ब्रांड का होता है जिसे whatsapp ने वेरिफाई किया होता है।                                                             
Note:- official business account लिखा होने का ये मतलब नहीं है कि whatsapp उस business को किसी तरह से support करता है।

Whatsapp business account को ब्लॉक या अनब्लॉक कैसे करे 

अगर आप whatsapp पर किसी business account के मेसेज नही पाना चाहते है तो आप उसे ब्लॉक कर सकते है , इसके लिए आपको उस चैट को खोले फिर उसके प्रोफाइल पर जाए अब सबसे नीचे block पर टैप करे। नीचे देखें :-

  • WhatsApp > chats > profile > block.


अनब्लॉक करने के लिए whatsapp के setting पर जाए , फिर  अब privacy पर जाए , नीचे आपको blocked contacts दिखेगा इस पर जाए और business का नाम देखकर अनब्लॉक करें।  नीचे देखें :-

  • WhatsApp > settings > privacy  > blocked contacts > business name > unblock.


WhatsApp business account कैसे बनाए.

  • Play store पर जाए और whatsapp business सर्च करे।                                                                         
  • Download करे और इंस्टॉल करे।                                
  • Install होने के बाद ओपेन करे ।                                  
  • WhatsApp business ऐप की नियम और शर्तों को पढ़े फिर I agree & continue पर टैप करे।                      
  • एक ऐसा फोन नंबर दर्ज करे जो आपके व्यवसाय से जुड़ा हो और फोन या sms के माध्यम से दिए गए otp को दर्ज करे।
  • अब अपने business का प्रोफाइल बनाए।अपने business का ऐसा नाम रखे जो आपके उत्पाद , वस्तुओ, सेवा को दर्शाता हो।                                                     
  • इसी तरह से ऐसा प्रोफाइल फोटो डाले जो आपके उत्पाद , वस्तुओ को दर्शाता हो।                                                 
  • अच्छा सा डिस्क्रिप्शन लिखे जो आपके व्यवसाय के बारे में हो।
  • आप अपना संपर्क नम्बर , email , address दे। जिससे ग्राहक आपसे जल्दी से जुड़ सके ।                                
आपका whatsapp business account बन चुका है।


व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के फीचर्स 

वैसे तो कई तरह के फीचर्स है पर हम कुछ की ही बात करेंगे जो सबसे बेस्ट है :-

  • Away message:- यह व्हाट्सएप बिजनेस का बहुत ही अच्छा फीचर दिया गया है। इसमें आप अपने मुताबिक मेसेज लिखकर सेट कर सकते है, जब भी कोई व्यक्ति आपको मेसेज करता है तो आपके द्वारा सेट किया गया मेसेज उस व्यक्ति को ऑटोमैटिक रिप्लाई चला जाता है । हालाकि इसमें कुछ मेसेज पहले से उपलब्ध होते है पर आप इसे अपने से भी कस्टमाइज कर सकते है।                        
  • क्विक रिप्लाई :- इस फीचर में हम कई लोगो को कस्टमर को एक ही बार में मेसेज कर सकते है। जब कभी हमें कई ग्राहकों को अपने बिजनेस या उत्पाद , वस्तुओ , सेवाओं के बारे में बताना होता है तो हम कम समय में इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।                                                 
  • Greeting message :- यह मेसेज हमारे पुराने ग्राहकों से जुड़े रहने के लिए होता है। यहां पर भी हम एक मेसेज लिखकर सेट किए होते है , जब कभी कोई पुराना कस्टमर हमसे जुड़ता है तो उसको अपने आप रिप्लाई हो जाता है। पर कोई ग्राहक 14 दिन के अंदर हमे कोई मेसेज नही करता है तो हमारे द्वारा सेट किया गया मेसेज अपने आप ही डिलीट हो जाता है ।

अपने उत्पाद , सेवाओं को कस्टमर्स के साथ शेयर करना .

आप अपने उत्पाद , सेवाओं, शुल्क को सूचीबद्ध करके अपने नए और पुराने कस्टमर के साथ साझा कर सकते है।

व्हाट्सएप पर चैट या ग्रुप चैट में अपने उत्पाद और सेवाओं को इस तरह से निशुल्क शेयर करे.
  • Whatsapp business ऐप पर किसी चैट में जाए।        
  • जहां लिखने की जगह होती है वहां 📎 इस बटन पर टैप करे। इसके बाद catelog (कैटेलॉग) पर टैप करे।              
  • अब कैटेलॉग भेजे पर टैप   करें।           

                     
अपने उत्पाद या सेवाओं को शेयर करने के लिए

  • Whatsapp business ऐप खोले और किसी चैट या ग्रुप चैट पर चले जाए।
  • लिखने वाले बॉक्स के बगल में  📎 इस बटन पर टैप करे।
  • अब कैटेलॉग पर टैप करे।                                              
  • अब उस उत्पाद या सेवा का चयन करें जिसे आपको शेयर करना है।  फिर भेजे के बटन  पर टैप करे ।  
मुझे आशा है कि आप  whatsapp business ऐप के बारे में अच्छे से समझ चुके है , फिर भी आपको इस पोस्ट से रिलेटेड कहीं परेशानी होती है तो आप कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते है।

Thankyou.