Hello friends,

इस पोस्ट पर हम जानेंगे whatsapp chats lock के बारे में । यह कैसे काम करता है , इसे whatsapp पर कैसे ऑन या ऑफ करे।इसके फायदे और नुकसान के बारे में।

WhatsApp chat lock kaise on kare
व्हाट्सएप चैट लॉक क्या है

आप अपने phone पर , फिर चाहे वह android हो या iphone, whatsapp पर किए गए चैट को लॉक कर सकते है।इसके लिए आपको whatsapp पर chat lock फीचर को ऑन करना होगा। इससे यह होगा कि आप अपने द्वारा किए गए निजी चैट्स को पासवर्ड द्वारा सुरक्षित कर सकते है।जब कभी आप कोई संदेश भेजेंगे या पढ़ेंगे तो आपको अपने फोन के पासकोड, face id या फिंगरप्रिंट के जरिए खोलना होगा। इन चैट्स को अन्य चैट्स से अलग chats lock फोल्डर में रखा जाता है।

Whatsapp chats lock के फीचर कुछ इस तरह से है.

Chats lock को ऑन करने पर किसी भी तरह के नोटिफिकेशन नही दिखेंगे और ना ही मैसेज करने वाले का नंबर दिखाई देगा। नोटिफिकेशन कुछ इस तरह से दिखाई देगा whatsapp 1 new message. 

  • Chat lock ऑन करने से ग्रुप चैट और म्यूट किए गए चैट्स को भी लॉक किया जा सकता है।                            
  • अपने फोन की गैलरी में photos, videos सेव करने के लिए आपको chat lock फीचर को बंद करना होगा। चैट लॉक ऑन होने से आपको भेजे गए photos, videos आपके फोन की गैलरी में सेव नही होंगे।इससे photos, videos प्राइवेट रहेंगे।                                                  
  • Chat lock ऑन करने से आने वाले calls को लॉक नही कर पाएंगे। लॉक की गई चैट्स या ग्रुप chats से आने वाली calls को नही रोका जा सकता है। incoming calls व्हाट्सएप पर दिखाई देंगे।                                              
  • अगर आप किसी save की गई चैट को लॉक करना चाहते है तो इसके लिए आपको सबसे पहले उस चैट को unsave करना होगा।                                                               
  • Chat lock फीचर को ऑन करने के बाद किसी चैट को लॉक करते है तो किसी दूसरे के द्वारा आपका फोन छूने पर उसको पता ही नही चलेगा कि आपने किसी चैट को लॉक किया है।                                                                    
  • अगर आप किसी नए फोन पर व्हाट्सएप चैट का बैकअप लेना चाहते है तो आपके द्वारा लॉक किए गए चैट्स का बैकअप नही कर पाएंगे, लॉक किए गए चैट्स का बैकअप लेने के लिए आपको पहले पासकोड, फिंगरप्रिंट या फेस आई डी सेटअप करना होगा।                                          
Chat lock फीचर उसी फोन पर चैट्स को लॉक करेगा जिस फोन पर आपने इसे ऑन किया है।अगर आपने अपने व्हाट्सएप को किसी अन्य डिवाइस जैसे कंप्यूटर, लैपटॉप पर लिंक किया हुआ है तो अन्य डिवाइस कंप्यूटर, लैपटॉप से चैट लॉक नही कर पाएंगे ।

WhatsApp chat lock फीचर को इस तरह ऑन करें.

  • सबसे पहले आपको अपना व्हाट्सएप ओपेन करना है।       
  • अब जिस भी चैट्स को लॉक करना चाहते है उसके प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करे ।अब थोड़ा स्क्रॉल करके नीचे आ जाए , आपको Chat lock का ऑप्शन दिखाई देता है। 
  • Chat lock के ऑप्शन पर क्लिक करे।



  • अब lock this chat with fingerprint के सामने वाले बटन को ऑन करें।                                               
  • इससे पहले आपको अपने फोन पर फिंगरप्रिंट लॉक को चालू करना होगा ।



  • अब आपका व्हाट्सएप chat lock हो गया है।                 
  • लॉक की गई चैट्स को देखने के लिए देखे (view)पर टैप करे।                                                                         
  • आपका लॉक किया गया चैट्स आपको दिखाई देने लगेगा।




लॉक की गई अपनी चैट्स इस तरह से देखें 

आप लॉक की गई चैट्स को locked chats फोल्डर में देख सकते है। 

  • इसके लिए आप अपना व्हाट्सएप ओपेन करे।                  
  • अब सबसे ऊपर या सबसे नीचे locked chats का फोल्डर होगा ।                                                             
  • Locked chats फोल्डर पर टैप करे।                             
  • अब अपना फिंगरप्रिंट, पासकोड या पैटर्न डालकर वह चैट देख सकते है,जिसे आपने लॉक किया है।                          
  • मैसेज देखने या भेजने के लिए चैट पर क्लिक करे।


Whatsapp Chat lock फीचर को ऐसे बंद करें

Chat lock ऑफ करने के लिए:

  • Chat डिटेल्स पर जाए।                                               
  • Chat lock पर टैप करें।                                              
  • ऑफ के बटन पर टैप करे , फिर अपना फिंगरप्रिंट या पैटर्न डाले।
आपका whatsapp chat lock ऑफ हो जाएगा।

मुजे आशा है , आप समझ चुके है WhatsApp  chat lock क्या है और कैसे काम करता है। फिर भी इस पोस्ट से रिलेटेड कोई परेशानी आती है तो आप मुझसे comment box पर पूछ सकते है ।

Thankyou.